प्रिय अभिभावकों,
विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों,
“शिक्षा केवल पुस्तकों का ज्ञान नहीं, यह एक ऐसा प्रकाश है जो जीवन को दिशा देता है।”
एस०के०एस० ग्लोबल स्कूल की प्रगति और इसके उच्च आदर्शों को देखकर मेरे मन में गर्व और संतोष की भावना होती है। शिक्षा ही वह शक्ति है जो समाज को उठाकर एक नई दिशा दे सकती है। ग्रामीण परिवेश में बहुधा मैंने देखा है कि जब किसी परिवार का बच्चा शिक्षित होता है, तो पूरा परिवार, पूरा समाज प्रगति की ओर बढ़ता है।
इस क्षेत्र के लोगों का जो स्नेह और सम्मान मुझे मिला है, वह मेरे लिए एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी भी है। मेरा सपना रहा है कि हमारे क्षेत्र में एक ऐसा विद्यालय हो जो केवल इमारतों या अंकों में नहीं, बल्कि मूल्यों, दृष्टिकोण और चरित्र में भी सर्वश्रेष्ठ हो।
मेरा स्पष्ट मानना है कि— “अच्छे संस्कारों से युक्त शिक्षा ही सच्चे राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।”
एस०के०एस० ग्लोबल स्कूल की स्थापना इसी उद्देश्य से की गई थी कि गांव के अंतिम बच्चे तक भी गुणवत्तापूर्ण, संस्कारयुक्त और समग्र शिक्षा पहुँचे। मुझे गर्व है कि यह विद्यालय आज अन्य स्तर की परीक्षाओं में अपने उत्कृष्ट परिणामों से क्षेत्र का नाम रोशन कर रहा है।
आज हमारे कुशल प्रबंधन तंत्र और समर्पित शिक्षकों की टीम के नेतृत्व में, मुझे पूर्ण विश्वास है कि एस०के०एस० ग्लोबल स्कूल शिक्षा ही नहीं दे रहा — यह भविष्य गढ़ रहा है।
मैं हर अभिभावक, छात्र और शिक्षक को अपने आशीर्वाद और शुभकामनाएँ देता हूँ। आइए, हम सब मिलकर अपने क्षेत्र के विकास और राष्ट्र की सेवा के इस संकल्प को आगे बढ़ाएँ।
जय हिंद! जय शिक्षा! जय भारत!
